गाय-भैंस के लिए पराली से पौष्टिक चारा बनाने का बेस्ट तरीका
किसानों के लिए पराली निपटाना एक बड़ी चुनौती है। इसे जलाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है।
पराली से आप अपने पशुओं के लिए पौष्टिक चारा तैयार कर सकते हैं। ये एक सरल और उपयोगी तरीका है।
30 लीटर पानी 1 किलो यूरिया 3 किलो गुड़ 1 क्विंटल धान की पराली
आवश्यक सामग्री
सबसे पहले 30 लीटर पानी में 1 किलो यूरिया मिलाएं।
अब इस घोल में 3 किलो गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं।
तैयार घोल को 1 क्विंटल धान की पराली पर छिड़कें।
इसे ट्रांगली या टोटल मिक्स्ड राशन मशीन में 15 मिनट तक मिलाएं।
मिश्रण अच्छे से मिलने के बाद चारा तैयार हो जाता है। इसे पशुओं को खिलाएं।
धान की पराली से बने इस चारे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
ये तरीका सस्ता और आसान है, जिससे पराली का सही उपयोग हो जाता है।
इससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
पौष्टिक और प्रोटीन युक्त चारा आपके पशुओं के लिए बेस्ट आहार बन सकता है।