Diwali Gift: योगी सरकार ने दिया किसानों को दीपावली का बड़ा तोहफा
योगी सरकार ने नई धान खरीद नीति को मंजूरी देकर किसानों को राहत दी है।
धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गई है।
सामान्य धान का एमएसपी अब 2,300 रुपये प्रति कुंतल।
ग्रेड-ए धान के लिए एमएसपी 2,320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित।
एमएसपी सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम लाभ दिलाने का जरिया है।
खाद्य और रसद विभाग की वेबसाइट या ऐप से पंजीकरण जरूरी है।
धान की बिक्री के बाद राशि सीधे आधार लिंक्ड खाते में जाएगी।
राज्य में 4000 से अधिक क्रय केंद्र, और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध।
बटाईदार किसान भी पंजीकरण के बाद धान बेच सकेंगे।
धान की सफाई और छनाई के लिए किसानों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
बायोमेट्रिक सत्यापन से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।
इस नीति से किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।